Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रावण मास के पहले सोमवार को मुक्तिनाथ महादेव का दुग्ध से रुद्राभिषेक

श्रावण मास के पहले सोमवार को मुक्तिनाथ महादेव का दुग्ध धार से रुद्राभिषेक
बीकानेर/ ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव का सावन मास में प्रतिदिन रुद्राभिषेक पूजन किया जा रहा है । श्रावण मास के पहले सोमवार को मुक्तिनाथ महादेव का रुद्राभिषेक दुग्ध धारा से अभिषेक कर महादेव को प्रसन्न किया गया। पूजन में टिशु पुष्प भी अर्पित किए गए।
पवित्र सावन माह में मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का विधि-विधान से पूजा- अर्चना की गई ।
पूरे सावन मास में नियमित रूप से रुद्राभिषेक पूजन किया जा रहा है । बटुक महाराज ओझा के आचार्यत्व में हीरालाल हर्ष, बृजगोपाल जोशी,तोलाराम पेडीवाल, राजेश चूरा, समाजवादी चिंतक नारायण दास रंगा, मंगलचंद, सुभाष जोशी योगेश्वर व्यास, एकलव्य बिश्नोई,राहुल आचार्य, एडवोकेट वीरेंद्र जोशी , मुरलीमनोहर पुरोहित,गिरिराज जोशी ,अभिषेक रंगा सहित अनेक लोग नियमित रूप से रुद्राभिषेक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *