Bikaner Bikaner District Rajasthan

सम्भागीय आयुक्त से मिला बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल का प्रतिनिधि दल

सम्भागीय आयुक्त से मिला बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल का प्रतिनिधि दल
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने आज नव पद स्थापित सम्भागीय आयुक्त विश्राम मीणा का स्वागत एवं अभिनन्दन किया साथ ही अध्यक्ष जुगल राठी ने औद्योगिक क्षेत्रों में प्रस्तावित पौधारोपण कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर जुगल राठी ने बताया कि बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल सघन पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत औद्योगिक इकाइयों के आस-पास खाली स्थानों को चिन्ह्ति कर यहां पौधारोपण किया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में उपाध्यक्ष वैद अग्रवाल, सह-सचिव इमरान राठौड, रामदयाल सारण, वरिष्ठ सदस्य जानकी प्रसाद हर्ष, प्रचार मंत्री सुशील यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य विनोद भोजक, विजय बाफना, शांन्ति लाल कोचर, भंवर सिंह राजपुरोहित, राजु मेहरा, कुलदीप रंगा साथ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *