

दीक्षांत समारोह अगस्त में
बीकानेर। बेसिक पी जी महाविद्यालय संस्थागत दीक्षांत समारोह करने जा रही है। जिसमें विवि में होने वाले दीक्षांत समारोह की झलक देखने को मिलेगी। प्राचार्य डॉ सुरेश पुरोहित ने बताया कि आगामी माह होने वाले इस दीक्षांत समारोह में कॉलेज स्तर पर उच्चतम अंक प्राप्त विद्यार्थियों को महाराजा गंगासिंह विवि के कुलगुरू की ओर से राज्यपाल के प्रतिनिधि के रूप में डिग्री प्रदान करेंगें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का अनूठा आयोजन संभाग में किसी भी निजी महाविद्यालय में अब तक नहीं हुआ है। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का विशेष सम्मान किया जाएगा। प्रेस वार्ता में डॉ रोशन शर्मा,डॉ मुकेश ओझा,खूशबु शर्मा भी मौजूद रहे।
