Bikaner Bikaner District Rajasthan

अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहे कांग्रेसजन

अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहे कांग्रेसजन
बीकानेरं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की त्रैमासिक बैठक शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुईं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत अति आवश्यक कार्य से बीकानेर से बाहर होने पर ’बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर’ ने करते हुए कहा कि बीकानेर का कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन का मजबूत आधार है इन्हीं की बदौलत आज तक बीकानेर कांग्रेस हर कार्यक्रम में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाती आई है आगे भी करेगी प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन के तहत दिए गए कार्यों को समय पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्ण करेगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि संगठन का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के कार्यों को हर हाल में पूरा करवाकर जनता को राहत प्रदान करे बीकानेर के लिए कांग्रेस शासन में पारित कार्यों को डेढ़ वर्ष पूरे हो जाने के बाद भी भाजपा की वर्तमान सरकार ने पूरा नहीं किया उसके लिए अब हमें संघर्ष करना होगा संघर्ष के रास्ते चलकर ही अपना हक लिया जा सकता है कल्ला ने बूथ स्तरीय मजबूती और मंडलों की मजबूती कैसे हो उसके लिए विस्तार से कांग्रेस जनों को समझाया साथ ही आगामी 30 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे’ को सफल करने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को सौंपी।
बैठक में गोरधनलाल कड़वासरा, गणपत प्रजापत, अरशद अली सिंधी, फ़ुसाराम नायक, अनीस उस्ता, हरिकिशन जाट, शिवकुमार गैदर, मयंक गहलोत, दीपक गुप्ता, रामकिशन छगानी, अशोक कुमार स्वामी, लक्ष्य पारिक, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, नाथूसिंह, मनोज कुमार नायक, श्याम सुंदर जाट, पवन चौधरी, कौशल स्वामी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *