Rajasthan

भारतीय वायु सेना में वायु सैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

भारतीय वायु सेना में वायु सैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
जयपुर भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक के रूप में चिकित्सा सहायक (Medical Assistant) ट्रेड के लिए केवल पुरुष अभ्यार्थी की स्थायी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई 2025 से आरंभ हो चुके है। ऑनलाइन पंजीकरण 31 जुलाई 2025 को 2300 बजे तक कर सकते हैं । भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी तथा पंजीकरण के लिए www.airmenselection.cdac.in पर लॉग ऑन करें।
चिकित्सा सहायक ट्रेड (10+2 वाले उम्मीदवारों के लिए):अभ्यार्थी अविवाहित होना चाहिए और उसका जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)।
चिकित्सा सहायक ट्रेड (फार्मेसी में डिप्लोमा/बी.एससी अभ्यार्थी के लिए): अविवाहित अभ्यार्थी का जन्म 02 जुलाई 2002 और 02 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)। विवाहित अभ्यार्थी का जन्म 02 जुलाई 2002 और 02 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)।
अभ्यार्थी 10+2/इंटरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए।
या अभ्यार्थी भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान,जीवविज्ञान और अंग्रेजी जैसे गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ दो साल का व्यावसायिक (vocational course) पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए।
अभ्यार्थी को भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान,जीवविज्ञान और अंग्रेजी में इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, नामांकन के समय राज्य फार्मेसी परिषद या भारतीय फार्मेसी परिषद (पीसीआई) से वैध पंजीकरण के साथ कुल मिलाकर कम से कम 50% अंकों के साथ डिप्लोमा/बी.एससी. फार्मेसी अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *