Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

मिट्टी के तवे पर सजी सौ से अधिक अनोखी कलाकृतियां

मिट्टी के तवे पर सजीं सौ से अधिक अनूठी कलाकृतियाँ
बीकानेर। मानसून की कामना और दृश्य कला की अभिव्यक्ति के संगम ‘रंग मल्हार’ का 16वां संस्करण रविवार को जिला उद्योग संघ परिसर, रानी बाजार में आयोजित हुआ। यह अंतरराष्ट्रीय कला उत्सव धोरा इंटरनेशनल आर्टिस्ट समिति, भोज कला प्रन्यास, रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स, रोटरी क्लब बीकानेर अपराज और बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चामड़िया ने बताया कि प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय चित्रकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की संकल्पना पर आधारित इस आयोजन की थीम इस वर्ष ‘क्ले तवा’ रखी गई, जिसमें देशभर से आए 100 से अधिक कलाकारों ने मिट्टी के तवे को कैनवास बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। यह आयोजन एक दिवसीय ओपन वर्कशॉप के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें बीकानेर सहित अन्य राज्यों से कलाकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा थे, जबकि अध्यक्षता सीएम मूंधड़ा मेमोरियल ट्रस्ट, मुंबई के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने की। विशिष्ट अतिथियों में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डीजीई) बृजमोहन अग्रवाल, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त चित्रकार महावीर स्वामी, एवं भोज कला प्रन्यास अध्यक्ष मनोज सोलंकी मंचासीन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *