Bikaner Bikaner District Rajasthan

ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी सत्र का आयोजन

ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी सत्र का आयोजन
बीकानेर। एन एन आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजकुमार व मेजर आदित्य करण राजपुताना राइफिल द्वारा ऑपरेशन सिंदूर विषय पर जानकारी सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, और इसके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन किस प्रकार से राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय मूल्यों की रक्षा हेतु किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारतीय सेना ने शत्रुओं के इरादे को नाकाम कर व इस दौरान जान – माल की हानि ना हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए भारतीय सेना द्वारा इस मिशन को कामयाब बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *