

कक्षा कक्षों का लोकार्पण
बीकानेर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नापासर के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में श्रीमती सीएम मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित कक्षा कक्षा प्रथम तल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा तथा उनके परिवार का जताया और कहा कि उन्होंने दानशीलता की परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने प्रथम तल में बने कक्षा कक्षों का अवलोकन किया और कहा कि इससे विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संस्कृत शिक्षा के संबंध में किए गए नवाचारों की जानकारी दी।
