Bikaner Bikaner District Rajasthan

मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति

मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति
बीकानेर। बीकानेर-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रन्धावा व राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी चिरंजीव राव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लूनकरनसर के मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी की गई है। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि विधानसभा प्रभारी मनीष मक्कासर व जिला प्रभारी अनूपगढ़ विधायक श्रीमती शिमला नायक की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की स्वीकृति से जारी की गई सूची में लूनकरनसर विधानसभा क्षेत्र के मण्डलों में लूनकरनसर से हारूनरशीद कुरेशी, महाजन से शौकत अली, कालू से पृथ्वीराज मेघवाल, शेखसर से प्रेमप्रकाश गोदारा, डेलानाबड़ा से पूनियां आत्माराम बिश्नोई, अर्जुनसर से सीताराम मेघवाल, धीरेरा से दीनदयाल सारस्वत, शेरेरा से सत्यनारायण ज्याणी, जामसर से वज़ीर शाह, नापासर से मांगीलाल मेघवाल, गुसाइसर से आशाराम गोदारा को मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *