

गीतों के माध्यम से हरयालों राजस्थान का संदेश
बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगासर सुगनी में राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियालो राजस्थान अभियान के मुख्य अतिथि संदीप कुमार छलानी, उप वन संरक्षक वन्यजीव बीकानेर थे। नगासर विद्यालय परिसर में, हरियालो राजस्थान योजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य डॉ करनीदान कच्छवाह ने की ।छात्रों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के महत्व को समझाने एवं अपनाने के लिए उप वन सरंक्षक ने गीत गाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ कच्छवाह ने व्यक्तिगत स्तर पर प्राथमिक विद्यार्थियों के लिए टॉय बैंक की स्थापना की।
