

सोलर से इको सिस्टम बना रहे और विकास भी ना रूके
संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने कहा कि जिले में सोलर प्लांट कंपनियां इस तरह कार्य करे कि इको सिस्टम बना रहे और विकास भी ना रूके। कहीं ऐसा ना हो कि हम अंधाधुंध पेड़ काट डालें और बाद में हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़े। मीणा शनिवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में जिले में सोलर प्लांट लगा रही विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों और राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोलर कंपनियां जितने पेड़ काट रही है उससे पांच से दस गुना तक पेड़ लगाएं।
