Bikaner Bikaner District Rajasthan

संगीतमय रो-ट्री पौधरोपण में खिला हरियाली का रंग

संगीतमय रो-ट्री पौधरोपण में खिला हरियाली का रंग
बीकानेर। वैष्णो धाम मंदिर परिसर में 30 विद्यार्थियों ने न सिर्फ पौधरोपण किया, बल्कि अपने वाद्ययंत्रों की संगत में संगीतमयी प्रस्तुतियां देकर हरित बीकानेर की प्रेरणा दी। बच्चों के स्वर और सुरों में प्रकृति संरक्षण की पुकार, हरियाली की चाह और अपने शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने की भावभीनी अपील गूंज उठी। यह आयोजन रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स, रोटरी क्लब बीकानेर अपराईज एवं रयान इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ जिसमें वैष्णो धाम मंदिर परिसर में ड्रिप सिस्टम के साथ कुल 150 पौधे रोपे गए।
क्लब के अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने बताया की रोटरी क्लब द्वारा इस वर्ष 1150 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुआत आज के आयोजन से की गई। इन पौधों को समुचित देखरेख के साथ ड्रिप सिस्टम के माध्यम से सुरक्षित और पोषित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि रोटरी द्वारा पिछले तीन वर्षों में अब तक 3000 से अधिक पौधे शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों, मंदिर परिसरों एवं अन्य सुरक्षित स्थलों पर लगाए गए हैं, जो आज वृक्ष का रूप लेकर हरियाली की छांव बिखेर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *