

संबोधि महिला शिविर में दिया धर्म-आध्यात्म का ज्ञान
बीकानेर। गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज की आज्ञानुवर्ती गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य में शनिवार को श्राविकाओं का संबोधि महिला शिविर आयोजित किया गया। रविवार को दोपहर दो बजे से चार बजे तक क्षमा कल्याण वाटिका, ढढ्ढा कोटड़ी में बच्चों का शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद इकाई के उपाध्यक्ष कमल चंद सेठिया व धर्मेन्द्र खजांची ने बताया कि गणिवर्य, मुनि व साध्वीवृंद के सान्निध्य में 15 जुलाई से ’’दाता दत सूरी तप’’ व 16 जुलाई से सिद्धि तप शुरू होगा। संघ के अध्यक्ष अनिल सुराणा ने बताया कि दोनों तपस्याओं के लिए श्रावक-श्राविकाएं नामांकन करवा रही है।
