

मण्डल कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार ंसंविधान बचाओ रैली अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी रामदेव ढाका ने बताया कि इसी कड़ी में अब विधानसभा श्रीडूंगरगढ़ में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के दो ब्लॉक में आगामी समय में संविधान बचाओ रैली के सफलतम आयोजन हेतु रविवार को प्रभारी रामदेव ढाका और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा द्वारा पूनरासर , सूडसर, बांदनू और कुचोर आदि मण्डलों में मण्डल कार्यकारिणी की बैठक आयोजन किया गया और आमजन तथा कार्यकर्ताओं को संविधान बचाओ अभियान के बारे में बताया।
