Bikaner Bikaner District

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ वर्णन

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ वर्णन
बीकानेर। भीनासर में गौरक्षधोरा स्थित नखत बन्ना मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस की कथा में कथा वाचक धर्मेश महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि गोपियों के नि:स्वार्थ प्रेम को देखकर भगवान ने अद्भुत लीला की। बाल सखाओं के साथ गोपियों संग रास लीला करते माखन चोरी करते मैया पकड़ लेती तो कहते, मैं नहीं माखन खायो, गोपियों का प्रेम बहुत ऊंचा है। कृष्ण के वियोग में उनके गीत गाती हैं। उपवास व्रत कर कृष्ण से कभी अलग न होने के लिए कात्यायनी देवी की आराधना करती हैं। कंस ने भगवान को मारने के लिये पूतना, तृणावर्त, अघासुर, बकासुर, धेनुकासुर आदि राक्षसों को भेजा। भगवान ने सभी का उद्धार कर दिया। परमात्मा की भक्ति परमात्मा से कोई नाता जोड़कर की जाए तो वह शीघ्र ही परमात्मा को प्राप्त कर लेता है। परमात्मा मेरे हैं, ऐसा मन में भाव आते ही अनन्य प्रेम हो जाता है।  श्रीकृष्ण की लीला देखकर ब्रह्मा को भी मोह हो गया।  आयोजन से जुड़े प्रवीण भाटी ने बताया कि 10 जुलाई को गौरक्ष धोरा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *