Bikaner Bikaner District Rajasthan

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियां परवान पर

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियां परवान पर
बीकानेर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कि राज्य महासचिव डॉ सीमा जैन ने बताया कि आज स्थानीय नरेंद्र ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य सम्मेलन हेतु गठित स्वागत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 से 3 अगस्त तक बीकानेर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारीयों का जायजा लेते हुए आगे की योजना तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए स्वागत समिति अध्यक्ष गिरधारी लाल महिया पूर्व विधायक श्रीडूंगरगढ़ ने कहा कि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सीकर सांसद अमराराम होंगे तथा सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष पी के श्रीमती पूर्व लोकसभा सांसद करेंगी। बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव मरियम धवले होंगीं। बैठक में विभिन्न जनवादी संगठनों के नेतृत्वकारी साथी उपस्थित रहे। सीपीआईएम जिला सचिव सुंदरलाल बेनीवाल, लुणकरणसर सचिव रामप्रताप पटीर, श्रीडूंगरगढ़ सचिव मुखराम गोदारा, आदुराम मेघवाल, रघुवीर सिंगोटिया, रेवत राम गोदारा, शारदा सियाग, फरजाना, रमजानी, हाजरा, उर्मिला विश्नोई,अन्नपूर्णा पारीक, कामिनी सक्सेना, रामप्रताप चालिया, अनिल बारूपाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *