Ajmer Bikaner District Rajasthan

योग एवं संस्कार शिविर का समापन

योग एवं संस्कार शिविर का समापन
बीकानेर। पतंजलि योग समिति युवा भारत के तत्वावधान में पिछले 18 मई से ‌एम.एम ग्राउंड में लगातार चल रहे निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का भव्य आध्यात्मिक समापन समारोह श्री नवलेश्वर मठ, विवेकनाथ जी की बगेची में यज्ञ-हवन के साथ संपन्न हुआ।
समापन श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ के अधिष्ठाता योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। पंडितों द्वारा यज्ञ हवन अनुष्ठान वैदिक मंत्रों द्वारा पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया,जिसमें सैकड़ों बच्चों सहित उनके अभिभावकों ने आहुतियाँ अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शिविर के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि अबच्चों द्वारा प्रस्तुत गीता श्लोकों और भक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *