Bikaner Bikaner District

शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आचार्य महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार के सान्निध्य में सर्वप्रथम सामायिक नवकार मंत्र का जाप, भक्तामर, प्रेक्षा ध्यान उसके पश्चात जैन संस्कार विधि द्वारा शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जैन संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया, रतनलाल छलाणी, पीयूष लूणिया, देवेन्द्र डागा, विपिन बोथरा,भरत गोलछा और रोहित बैद ने कार्यक्रम को सम्पादित करवाया। साथ ही उपस्थित श्रावक-श्राविका समाज को जैन संस्कार विधि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। तेरापंथ युवक परिषद् के निवर्तमान अध्यक्ष महावीर फलोदिया ने नवगठित टीम को पद व संविधान की शपथ दिलवाई। ललित राखेचा ने अध्यक्ष, देवेन्द्र डागा व भरत गोलछा ने उपाध्यक्ष, मांगीलाल बोथरा ने मंत्री, रोशन नाहटा व कुलदीप छाजेड़ ने सह-मंत्री, उमेश सोनी ने कोषाध्यक्ष व रोहित बैद ने संगठन-मंत्री और हिमांशु सिंगी एवम मयंक सिंगी ने क्रमश किशोर मंडल संयोजक सहसंयोजक के पद की शपथ ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *