Bikaner Bikaner District

बीकानेर खेल इतिहास का रच रहा नया अध्याय

image description

बीकानेर खेल इतिहास का रच रहा नया अध्याय
बीकानेर। राजस्थान के सबसे बड़े जिला स्तरीय खेल आयोजन “खेलो बीकानेर युथ गेम्स 2025“ का आयोजन इस बार फिट राजस्थान मिशन के तहत जुलाई के अंतिम सप्ताह में बीकानेर में किया जा रहा है। यह आयोजन अब सिर्फ बीकानेर का नहीं, बल्कि एक राज्य स्तरीय रोल मॉडल बन चुका है। गौरतलब है कि पहली बार बीकानेर के किसी खेल आयोजन को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद का सीधा समर्थन मिला है। यह बीकानेर की खेल संस्कृति और यहां के युवाओं की ऊर्जा का प्रमाण है। “खेलेगा बीकानेर, बढ़ेगा बीकानेर“ अब एक नारा नहीं, एक आंदोलन बन चुका है। बीकानेर आगे बढ़ रहा है, पूरे राजस्थान के लिए प्रेरणा बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *