

रा.बा.उ.मा. बारह गुवाड़ विद्यालय में 6 पंखें भेंट
बीकानेर। पश्चिम विधायक के विधायक प्रतिनिधि महेश हर्ष की प्रेरणा से व गणेश नागर की सहायता से उनके पौत्रों ने स्व.श्रीमती रामजोत नागर की स्मृति में शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारह गुवाड़ ,बीकानेर को 6 छत पंखे भेंट किये। गणेश नागर ने शाला प्रधान मधु पुरोहित, व्याख्याता ज्योति सारस्वत, मुकेश जेवरिया, सुधा हर्ष, प्रीति बाला, लक्ष्मी चौधरी,निधि शर्मा को पंखे भेंट किए। शाला परिवार के स्वरूप मोदी , मनोज कल्ला, कृष्णा आचार्य, सुमन शर्मा, रंजन सर्वा ने महेश हर्ष, गणेश नागर का आभार व्यक्त किया।
