

सबसे तेज पगड़ी बांधने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने व्यास, गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

बीकानेर। राजस्थान की पारंपरिक शान पगड़ी को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पवन व्यास ने सिर्फ 10.56 सेकंड में पगड़ी बांधकर सबसे तेज़ पगड़ी बांधने वाले व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया। यह रिकॉर्ड 2 दिसंबर 2023 को बीकानेर में बनाया गया, जिसे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा अब आधिकारिक मान्यता दी गई। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड आदित्य पंचोली के नाम था, जिन्होंने 14.12 सेकंड में पगड़ी बांधकर यह उपलब्धि हासिल की थी। पवन व्यास ने यह रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रच दिया। पवन व्यास ने कहा कि मेरा उद्देश्य राजस्थानी पगड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाना है।
