

मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम 10 मई को
बीकानेर। लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन 10 मई शनिवार को होटल राजमहल में मातृ शक्ति कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कार्यक्रम संयोजक लॉयन शशांक सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में शहर की 12 मातृ शक्ति को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दीपाली धवन, निदेशक, डीएचआरडी, स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर करेंगी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सुमन छाजेड़, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर होगी।
