Bikaner Bikaner District Rajasthan

सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन 14 से 28 तक जयपुर में

लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024
बीकानेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का परिणाम गत 12 मार्च को जारी कर वरीयता सूची विभाग को प्रेषित की गई। इस वरीयता सूची में से विज्ञापित वर्गवार रिक्त पदों के लिए ऑनलाईन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म (स्क्रूटनी फॉर्म) भरवाए जाने तथा पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया है। यह सूची पूर्णतया अस्थाई अनन्तिम (प्योरली प्रोविजनल) है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री आशीष मोदी ने बताया कि सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के ऑनलाईन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म (स्क्रुटनी फॉर्म) भरने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर शुक्रवार को लिंक खोला गया जो आगामी 8 मई तक खुला रहेगा। लिपिक ग्रेडा/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को http://sso.rajasthan.gov.in/ पर विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म (डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रुटनी) को मय आवश्यक दस्तावेज भरना होगा। उन्होंने बताया कि सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेजों का सत्यापन आगामी 14 से 28 मई तक प्रातः 10 बजे से जयपुर के मालवीय नगर सेक्टर 2 स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में किया जाएगा। इसके लिए सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को पात्रता जांच एवं दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उनके रोल नम्बर के आगे अंकित निर्धारित दिनांक एवं समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की अधिकारिक वेबसाईट www.rssb.rajasthan.gov.in एवं शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://education.rajasthan.gov.in/secondary पर विजिट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *