Bikaner Bikaner District

पीबीएम अस्पताल में शीतल जल की व्यवस्था

पीबीएम अस्पताल में शीतल जल की व्यवस्था
बीकानेर। कर्मवान फाउंडेशन द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर के आनंदम विश्राम स्थल में प्याऊ का शुभारंभ शुक्रवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.गुंजन सोनी व व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने किया। कर्मवान फाउंडेशन अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर प्रतिवर्ष इस प्याऊ का संचालन किया जाता है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए किया गया यह कार्य अत्यधिक उपयोगी है। यह कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि कर्मवान फाउंडेशन सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहती है। फाउंडेशन के संतोष पुरोहित ने बताया कि शीतल जल के साथ साथ फाउंडेशन के द्वारा मरीजों व उनके परिजनों को 200 किलो ठंडी छाछ का वितरण भी किया। इस अवसर पर कर्मवान फाउंडेशन मधुसूदन आचार्य, जसराज सिंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित, नवनीत आचार्य,बजरंग तंवर,गोविंद शर्मा, दाऊ लहरी, भव्य दत्त भाटी, विकाश तापड़िया, शुभम शर्मा, प्रभु चौधरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *