

मजदूर दिवस पर 1 हजार 67 श्रमिकों की आंखों की जांच
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को अनाज मंडी में विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1067 से श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों की नेत्र जांच की गई। औद्योगिक क्षेत्र बीछवाल, खारा, करणी सहित अनाज मंडी के श्रमिकों, पल्लेदारों एवं उनके परिवार के लोगों ने शिविर की सराहना की और कहा कि आज का दिन हम श्रमिकों के लिए विशेष है। कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर महंत श्री विमर्शानंद गिरी, शताक्षी सेवा संस्था के महन्त श्री करणी प्रताप सिंह, बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल अध्यक्ष जुगल राठी ने सामूहिक रूप से रिबन काट कर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निर्मल मुद्गल और डॉ. बी.एल. वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने बताया कि मजदूर वर्ग को प्रायः स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषकर नेत्र जांच की सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इसलिए यह पहल उनके लिए की गई है ताकि उन्हें और उनके परिवारों को सही समय पर नेत्र चिकित्सा और चश्मे मिल सकें।
