

राजनीतिक रूप से कमजोर करने की साजिश है ईडी
बीकानेर। प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जनरल लिमिटेड से जुड़े मनी लांड्रिंग केश में सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल जिला स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करने के बाद आज जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थानीय ब्लॉक अध्यक्षों व कांग्रेसजनों द्वारा एसडीएम कार्यालय के आगे मोदी का पुतला दहन कर नारेबाजी के साथ उग्र प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ एसडीम कार्यालय आगे हुए प्रदर्शन में स्थानीय नेताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी सरीक हुए। उपस्थित प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए सियाग ने कहा कि देश की अधिकांश जनता नेशनल हेराल्ड के विषय में जानती ही नहीं है। नेशनल हेराल्ड और एजेएल की कहानी महज एक अखबार की नहीं, बल्कि उस विचारधारा की भी है जो भारत की आजादी की लड़ाई में पत्रकारिता को हथियार बनाकर लड़ी गई थी।
इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार के झूठ के सामने चट्टान की तरह खड़े है। वे लोकतंत्र के सच्चे सिपाही की तरह लड़ाई लड़ रहें है जो मोदी सरकार को सहन नहीं हो रहा है और मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से ईडी का उपयोग कर रही हैं।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रह्लादसिंह ने बताया कि इस अवसर पर पीसीसी सदस्य हरिराम बाना,प्रदेश महासचिव मूलाराम भादू,रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड, सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू व जिला महासचिव भगवाननाथ कलवानियां,नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, विमल भाटी, सोहनराम महिया, संतोष गोदारा, मनोज पारख, राधेश्याम सारस्वत आदि ने भी सम्बोधित किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहें।
