Bikaner Bikaner District साहित्य एवं कला

पैरोडी गीत काळीये किन्ने रो दिल लॉन्च हुआ

पैरोडी गीत काळीये किन्ने रो दिल लॉन्च हुआ
बीकानेर। अक्षय तृतीया के मद्देनजर तैयार पैरोडी गीत काळीये किन्ने रो दिल काळी किन्नी पर अटक्यो’ गुरुवार को लॉन्च हुआ। संसोलाव महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथाकार राजेंद्र जोशी, संस्कृतिकर्मी कन्हैया लाल रंगा और गिरधर व्यास ने इसे जारी किया।
कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में पतंगबाजी की जाती है। यह गीत त्योहार के उत्साह को और बढ़ाएगा। गिरधर व्यास ने कहा कि बीकानेर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। गीत के निर्देशक और गायक लोकेश चूरा ने बताया कि गीत के बोल युवा गीतकार हरि शंकर आचार्य ने लिखे हैं। इसका फिल्मांकन स्थानीय लोकेशंस पर किया गया है। दिनेश चूरा ने आगंतुकों का आभार जताया। केशव आचार्य सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *