

जियो फाइनेंस के शेयर और म्यूचुअल फंड के बदले लोन
नई दिल्ली। जियो फाइनेंस लिमिटेड (जेएफएल) ने लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज (एलएएस) के क्षेत्र में कदम रख दिया है। डीमैट एकाउंट में रखी सिक्योरिटीज जैसे की शेयर और म्यूचुअल फंड को गिरवी रखकर ग्राहक लोन ले सकेंगे और वह भी बिना उन्हें बेचे। कंपनी का दावा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल, सुरक्षित और व्ज्च्-आधारित है। जियो फाइनेंस ऐप के माध्यम से मात्र 10 मिनट में एक करोड़ रु तक का लोन लिया जा सकेगा।
