India

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

image description

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
नई दिल्ली। रंगों के त्योहार होली की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। बाजारों में रौनक है। लोग होली की तैयारियों में जुटे हैं। होलिका दहन है और इसके बाद देशभर में लोग होली खेलेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि रंगों का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भरे। वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है और विविधता में एकता के मूल्यों को दर्शाता है। मुर्मू ने एक संदेश में भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली खुशियां और उत्साह लेकर आती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व भारतवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे। देशभर में शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नयी उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *