

सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से जिले की हर पंचायत और गांव को सहकारी आंदोलन से जोड़ा जाएगा
बीकानेर। सहकार से समृद्धि अभियान के तहत देश के सभी पंचायतों-गांवों को नई बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी तथा मत्स्य सहकारी समितियों से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजनान्तर्गत देश में कुल 10,000 नई एमपैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों के उद्घाटन, इन समितियों के लिए प्रशिक्षण मॉडयूल का शुभारम्भ एवं इन समितियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र-रूपे केसीसी-माईक्रो-एटीम इत्यादि वितरित किये जाने का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को रविन्द्र रंगमंच, में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम से जिले की हर पंचायत और गांव को सहकारी आंदोलन से जुड़ेगी। इन सहकारी समितियों को ग्रामीण स्तर पर आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम बनाया जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों पशुपालन व मत्स्यपालन से जुड़े परिवार लाभान्वित होंगे। दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालन और किसानों को गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण देने से सहकारी सशक्त की दिशा को मजबूती मिलेगी।केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक रणवीर सिंह ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में पशुपालकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए यह कार्यक्रम क्रांतिकारी कदम है। इससे पशुपालक आर्थिक रूप से सशक्त बनेगे।
