Bikaner Rajasthan Sports

बीकानेर ने मारवाड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट ट्रॉफी जीती

बीकानेर ने मारवाड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट ट्रॉफी जीती
बीकानेर। राजस्थान पाली जिले में आयोजित मारवाड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 बीकानेर की टीम विजेता रही। जिला क्रिकेट संघ के प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि बीकानेर टीम के कप्तान कन्हैया स्वामी ने सेमी फाइनल मैच में मैच की अन्तिम गेंद पांच रन चाहिये थे और छक्का मारकर फाइनल में पहुंचाया फाइनल मैच मे पाली को 43 रन से हराकर कर ट्राफी व नगद राशि 7100 रुपया का पुरस्कार जीत कर बीकानेर टीम को मारवाड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम बीकानेर आने पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव रतन सिंह ,उपाध्यक्ष कैलाश चौधरी , सयुक्त सचिव अनिल सिडाना , प्रवेश भारद्धाज, व आई पी एल खिलाड़ी गर्जेन्द्र सिंह ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *