Bikaner Rajasthan

अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन को भाजपा नेता दिलीप पुरी के द्वारा धूमधाम से मनाया 

अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन को भाजपा नेता दिलीप पुरी के द्वारा धूमधाम से मनाया
बीकानेर । केन्द्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर के लाडले सांसद अर्जुन राम जी मेघवाल का 72 वां जन्मदिन शुक्रवार को समाजसेवी एवं भाजपा नेता दिलीप पुरी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य के सानिध्य में  धूमधाम से मनाया गया। मुकेश बन ने बताया कि इस अवसर पर केन्द्रीय कानून मंत्री को सर्वप्रथम दूरभाष पर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। तत्पश्चात पवनपुरी स्थित दिव्यांग सेवा आश्रम में दिव्यांग जनों के साथ केक काटा गया।  सभी को अल्पाहार करवाया गया। शहर  भाजपा के  पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य ने अर्जुन राम जी के स्वस्थ और दीर्घायु होने और देश हित में निरन्तर सक्रियता के साथ काम करते रहने की कामना की। भाजपा नेता एडवोकेट अशोक बोबरवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अर्जुनराम जी मेघवाल बहुत संघर्ष के साथ इस बहुत बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं। बाबा साहब अंबेडकर के बाद यदि कोई कानून मंत्री है तो वह अर्जुन राम जी मेघवाल है। भाजपा नेता और समाज सेवी दिलीप पुरी जी ने   अर्जुन राम जी मेघवाल के जन्म दिवस पर  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं और देश में नए-नए कानून लागू करवाने में जो योगदान वे दे रहे हैं, यह बीकानेर के लिए गर्व की बात है। उनके ऐतिहासिक कार्यों से बीकानेर का मान बढ़ा है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में उनके द्वारा लोकसभा में पेश किया गया वन नेशन वन इलेक्शन बिल है, जिसकी सर्वत्र प्रशंषा हो रही है। कार्यक्रम में रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नर्सिंग सेवग, शिवबाड़ी मंडल से अभय पारीक जूनागढ़ मंडल  से अजय खत्री, लालगढ़ मंडल से विनोद करोल, और रानी बाजार मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, शिव बाड़ी मंडल महामंत्री अजय कंसारा,  मुकेश बन, श्रवण सिंह बिश्नोई, सुरेश स्वामी, माल  सिंह राजपुरोहित, जितेन्द्र बन, मनीष ढाका, भगवती प्रसाद गौड, अश्वनी सिंह, प्रदीप स्वामी,  नरेंद्र सिंह भाटी मोरखाना, संतोष आनंद सरस्वती सहित और भी कहीं गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *