Bikaner Rajasthan

भाजपा ने किया संविधान निर्माता का अपमान

शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस और अखिला भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी  का अपमान करना और उनकी गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी के खिलाफ बेबुनियाद अनर्गल आरोप लगाकर जो सता का दुरुपयोग किया जा रहा है उसके खिलाफ बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन और  पुतला दहन कार्यक्रम जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे किया गया। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि जिला अध्यक्ष शहर देहात यशपाल गहलोत बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में गंगाथियेटर के आगे से कांग्रेस जन पैदल जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे नारेबाजी करते हुए पहुंचे। संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल व वरिष्ठ कांग्रेसी खुमराज पंवार, डूंगरगढ़ प्रधान केसराराम  गोदारा, सेवादल प्रदेश संगठक कमल कल्ला पन्नालाल मेघवाल,हरिप्रकाश वाल्मिकी पप्पू गुर्जर,अंबाराम इन्नखिया,ब्लॉकअध्यक्ष सुमित कोचर , अजय गोदारा, लुंबाराम आनंद सिंह सोढा, जाकिर नागौरी शहजाद भुट्टा, श्रीकिशन गोदारा, रिछपाल सिंगड, पृथ्वीराज कूकना, शिवराज गोदारा, पार्षद जावेद पडिहार, पार्षद शिवशंकर बिस्सा, पार्षद मुजाहिद हुसैन कुरैशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *