

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। जीवन धारा संस्थान एवं भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर ब्रांच -2 के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के सप्ताह के अन्तर्गत सुजानदेसर स्थित माली समाज भवन में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया -मोबाईल से ऐप डाउनलोड करके हॉल मार्क, व अन्य मानक चिन्हों की जानकारी दी गई। बच्चों के खिलौनो से लेकर स्कूल बैग, गैस सिलेण्डर, बिजली के उपकरण आदि के मानक चिन्हों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जीवन धारा संस्थान के सचिव महावीर उपाध्याय, महासंघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष योगेश पालीवाल, रितिका जी कक्कू, नुपूर, सपना, विकास व अविनाश व्यास आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं इन्होने जानकारी देने में सहयोग दिया।
