

मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह 28 जनवरी को
बीकानेर। भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट, की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेघवाल समाज के 19वें सामुहिक विवाह एंव प्रतिभा सम्मान समारोह के बारे मे चर्चा की गई। यह बैठक 28 जनवरी 2025 को मेघवाल समाज के होने वाले सामुहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं के बारे मे चर्चा करने के लिए रखी गई थी। रविशेखर मेघवाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं ट्रस्ट के सदस्यों को सामुहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल आयोजन करने हेतु आहवान किया। मेघवाल समाज की होनहार छात्राओं को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भावना अवार्ड से नवाजा जायेगा।
