Bikaner Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

बच्चों के पेट, आंत, लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ.मोहित वोहरा ने दिया 48 बच्चों को एक्सपर्ट परामर्श

बच्चों के पेट, आंत, लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ.मोहित वोहरा ने दिया 48 बच्चों को एक्सपर्ट परामर्श
बीकानेर। जस्सूसर गेट के बाहर स्थित डॉ.श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन एण्ड जनरल हॉस्पिटल में बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के तहत गुरुवार जयपुर के प्रसिद्ध बच्चों के गैस्ट्रोलॉजी, हेप्टोलॉजी एवं न्यूट्रिशन के विशेषज्ञ चिकित्सक जयपुर के डॉ.मोहित वोहरा 48 से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें एक्सपर्ट परामर्श दिया। आठ बालक-बालिकाओं के विदेश से मंगवाई गई अत्याधुनिक मशीन से एडोस्कोपी की।
डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि गेहूं की एलर्जी सीलियक डिजीज में मल में खून व मवाद आना, अपेडिक्स से जुड़ी बीमारियां, पेट व आंतों में गांठ, पेट दर्द, कब्ज, गैसीय पेट दर्द, कब्ज, पेट फूलना एवं पानी भरना, पीलिया, भूख नहीं लगना, मल त्याग में परिवर्तन, लगातार उल्टी होना, लीवर सिरोसिस, दस्त, पेन क्रियाज में इन्फेक्सन व अन्य बीमारियों का दर्द रहित एंडोस्कोपी से जांच व ईलाज किया।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर में सरकारी व निजी चिकित्सालयों डॉ. मोहित वोहरा जैसे बच्चों के पेट, आंत, लीवर रोग विशेषज्ञ चिकित्सक व गैस्ट्रो लीवर एण्ड एंडोस्कोपी एवं कोलोनोरकॉपी सेंटर नहीं होने से बीकानेर संभाग के विभिन्न रोग से पीड़ित बच्चे आए।  डॉ.अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में समय समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं सुलभ कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *