Bikaner Rajasthan

चिकित्सा परामर्श 19 दिसम्बर को

बीकानेर। जस्सूसर गेट के बाहर स्थित डॉ.श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन एण्ड जनरल हॉस्पिटल में बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाओं के तहत 19 दिसंबर 24 को जयपुर के प्रसिद्ध बच्चों के गैस्ट्रोलॉजी, हेप्टोलॉजी एवं न्यूट्रिशन के विशेषज्ञ चिकित्सक जयपुर के डॉ.मोहित वोहरा सेवाएं देंगे।
डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि गेहूं की एलर्जी सीलियक डिजीज में मल में खून व मवाद आना, अपेडिक्स से जुड़ी बीमारियां, पेट व आंतों में गांठ, पेट दर्द, कब्ज, गैसीय पेट दर्द, कब्ज, पेट फूलना एवं पानी भरना, पीलिया, भूख नहीं लगना, मल त्याग में परिवर्तन, लगातार उल्टी होना, लीवर सिरोसिस, दस्त, पेन क्रियाज में इन्फेक्सन व अन्य बीमारियों का दर्द रहित एंडोस्कोपी से जांच व ईलाज करेंगे।
डॉ. अग्रवाल ने बीकानेर में सरकारी व निजी चिकित्सालयों डॉ. मोहित वोहरा जैसे बच्चों के पेट, आंत, लीवर रोग विशेषज्ञ चिकित्सक व गैस्ट्रो लीवर एण्ड एंडोस्कोपी एवं कोलोनोरकॉपी सेंटर नहीं हैं । उन्होंने बताया कि अस्पताल में नियमित बाल रोग विशेषज्ञों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *