Bikaner Rajasthan

महा निरीक्षक पुलिस को दिया कथा का निमन्त्रण

महा निरीक्षक पुलिस को दिया कथा का निमन्त्रण
बीकानेर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गोपेश्वर महादेव मंदिर, गंगाशहर में 25से 31 दिसंबर तक दोपहर 1बजे से सायं 4 बजे तक सात दिवसीय श्री राम कथा होने जा रही है । कथा के प्रचार प्रसार हेतु आज संस्थान के प्रचारक आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी प्रेमप्रकाशनंद, साध्वी गोपिका भारती एवं साध्वी प्रजीता भारती ने आईजी ओम प्रकाश को कथा का निमंत्रण दिया । संस्थान के प्रवक्ता स्वामी प्रेमप्रकाशानंद ने कहा कि 25 दिसंबर से गंगाशहर में श्रीराम कथा की पावन गंगा बहेगी।स्वामी जी ने बताया कि इस श्री राम कथा में विशेष रूप से साध्वी त्रिपदा भारती जी पधार रहें हैं । स्वामी जी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है इस कथा में बढ़ चढ़ कर पधार कर पुण्य के भागी बनें।कथा से एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को मुरली मनोहर मंदिर, भीनासर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *