Bikaner Rajasthan

भाजपा सरकार में बिगड़ी कानूनी व्यवस्था : मेघवाल

भाजपा सरकार में बिगड़ी कानूनी व्यवस्था : मेघवाल
बीकानेर। बीकानेर के सर्किट हॉउस में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल व जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने सरकार के एक साल के कार्यकाल को पूरी तरीके से फ्लॉप बताया। उन्होंने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री और 7 में से 6 विधायक भाजपा के होने के बावजूद धरातल पर कार्य दिख नहीं रहे हैं।
प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है, विकास में भी सरकार एक साल में पिछली सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों को भी अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। एक साल में बीकानेर जिले भर में कोई विकास कार्य नजर नहीं आ रहा है। भाजपा सरकार में अवैध नशे का व्यापार व्यापक रूप में हो रहा है, चोरी, मर्डर, आत्महत्याएं, नकबजनी,बलात्कार,चैन स्नेचिंग, की घटनाए बढ़ रही है।इसी तरह ब्याज माफिया, साइबर अपराध, ठगी के मामले बेतहासा बढ़े हैं। हाई कोर्ट की बैंच की भी स्वीकृति नहीं दी है। ऐसे में बीजेपी सरकार को आगे आकर जनता की तकलीफों को सुनकर उनका समाधान करना चाहिए। इस मौके पर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, भूदान आयोग के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह, प्रवक्ता पूनमचंद, श्रीकृष्ण गोदारा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *