Bikaner Rajasthan

चिकित्सा मंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

चिकित्सा मंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
बीकानेर। राज्य सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविंद्र रंगमंच, बीकानेर में राज्य सरकार विभिन्न विभागों द्वारा राज्य स्तरीय जिला विकास प्रदर्शनी आयोजित की गयी। प्रदर्शनी के दौरान वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा की गई की विभिन्न गतिविधियों व उपलब्धियों का पोस्टर प्रदर्शित किए गए। कार्यकारी निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा गत एक वर्ष के राज्य सरकार के विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान सरकार श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया और विश्वविद्यालय द्वारा पशुपालकों एवं किसानों के हितार्थ किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। विधायक खाजूवाला विश्वनाथ मेघवाल, विधायक कोलायत अंशुमान सिंह भाटी, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं पशुपालकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के आयोजन में सह-आचार्य प्रसार शिक्षा डॉ. देवीसिंह और सहायक निदेशक प्रसार डॉ. संजय सिंह का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *