Bikaner Rajasthan

वेटरनरी विश्वविद्यालयराज्य सरकार के कार्याें की उपलब्धियों में हुआ प्रर्दशनी का आयोजन

वेटरनरी विश्वविद्यालयराज्य सरकार के कार्याें की उपलब्धियों में हुआ प्रर्दशनी का आयोजन
बीकानेर। राज्य सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रवीन्द्र रंगमंच में बीकानेर में विभिन्न विभागों द्वारा राज्यस्तरीय प्रर्दशनी आयोजित की गयी। प्रदर्शनी के दौरान वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा की गई की विभिन्न गतिविधियों व उपलब्धियों का प्रर्दशन स्टोल द्वारा किया गया। अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि प्रर्दशनी के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा गत एक वर्ष के राज्य सरकार के विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों को पोस्टर के माध्यम से प्रर्दशन किया गया। बीकानेर पूर्व की विधायका सुश्री सिद्धि कुमारी ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रर्दशनी स्टोल का अवलोकन किया और विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना की। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने भी विश्वविद्यालय द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी स्टोल का अवलोन किया और विश्वविद्यालय की गतिविधियों को जाना। प्रदर्शनी के आयोजन में सह-आचार्य प्रसार शिक्षा डॉ. देवीसिंह और सहायक निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. संजय सिंह का सहयोग रहा।

2 Comments

  • RAJESH RATAN VYAS December 12, 2024

    बधाई

    • b4unews-admin December 21, 2024

      आपका बहुत बहुत आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *