Bikaner Rajasthan

जिला कांग्रेस कमेटी देहात ने पीबीएम अस्पताल की समस्याओं को देखा

जिला कांग्रेस कमेटी देहात ने पीबीएम अस्पताल की समस्याओं को देखा
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी(देहात)जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पीबीएम अस्पताल की समस्याओं को लेकर दौरा कर निरीक्षण किया। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि दिनांक 18 नवम्बर को पीबीएम अस्पताल की समस्याओं को लेकर देहात जिलाध्यक्ष सियाग के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया गया था, तब अस्पताल अधीक्षक को समस्याओं के निस्तारण हेतु 10 दिन का समय दिया गया था।उसी क्रम में आज अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश समस्याएँ जस की तस पाई गईं।पीबीएम परिसर में बने शौचालयों में शौच,मूत्र, स्नान आदि की अवैध रूप से निर्धारित दर से अधिक वसूली पाई गई। इसके अलावा भवन के अंदर के शौचालय गन्दे पाए जाने पर बिशनाराम सियाग ने अधीक्षक पीके सैनी से वार्ता कर पुनः चेताया कि अगर पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए आगामी एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं नहीं करते हैं, तो हम पुनः विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल में शहर ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द सिंह सोढा, जिला प्रवक्ता पूनमचंद भाम्भू, कृष्ण गोदारा, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी, जिला सचिव मालचंद कस्वां, एनएसयूआई के मनोज सियाग, यूथ कांग्रेस के भँवर कूकणा,प्रद्युमन पुरोहित, अशोक कुमार,सुभाष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *