Bikaner Rajasthan

खिलाड़ियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें

बीकानेर। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में खेल और खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं की विभिन्न मांगों को लेकर क्रीड़ा भारती के बैनर तले काफी दिनों से चल रहे धरना स्थल पर पूर्व केबिनेट मंत्री और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल पहुँचे।
कांग्रेस संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि उन्होंने धरनार्थियों का मांग पत्र पढ़कर भूख हड़ताल पर बैठे खिलाड़ियों की सभी मांगो का समर्थन करते हुए जिला कलेक्टर को दूरभाष पर सम्पर्क कर कहा कि श्री सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल की दुर्दशा पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए धरनार्थियों की सभी मांगो पर त्वरित समाधान करावें।उन्होंने कहा कि समय रहते मांगे पूरी नहीं की गई तो बड़ा जनान्दोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *