

बीकानेर भारतीय संविधान की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया संयुक्त संगोष्ठी शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आहुत की गई संविधान दिवस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ व्याख्याता आदरणीय श्री सोहन सिंह सोढ़ा ने भारतीय संविधान की बारीकियों और विशेषता पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब संविधान पीठ का गठन किया गया तभी यह ध्यान रखा गया कि आजाद भारत का संविधान लोकतांत्रिक अवधारणाओं को सहेजा हुआ हो और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माता कमेटी ने विश्व के अनेक देशों के संविधान का अवलोकन कर उनकी कमियों को भी चिन्हित कर एक ऐसा शसक्त संविधान बनाया जिसने सभी प्रांतों सभी वर्गों और भारत की एकता को ताकत देने वाली खूबियां समेटे विश्व का सबसे सुंदर ताकतवर संविधान बनकर उभरा
जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है जिस भारतीय लोकतंत्र का आधार उसकी आत्मा संविधान जो कि संपूर्ण विश्व में अपनी पहचान रखता है उसका 75 जन्मदिवस है आज के दिन हम सबको ये प्रण लेना चाहिए कि भारतीय संविधान की रक्षा करना हम सबका दायित्व है
देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा और सबको साथ लेकर चलने वाला संविधान है बस वर्तमान समय में हम सबको ये प्रण लेना होगा कि इस खूबसूरत संविधान को जो ताकते बदलना चाहती है हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे
शहर जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने संविधान संगोष्ठी का संचालन करते हुए संविधान बनाने वाले सभी सदस्यों को याद करते हुए उनको शब्दांजलि अर्पित की
देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने अंत में आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान का सस्वर उच्चारण करवाया और संविधान के रक्षा का संकल्प दिलवाया
देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मुख वक्ता का शाल, साफा और मालार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया
इस अवसर पर मुकेश जोशी, ललित सुथार,मयंक ज्वाला, मनोज गहलोत मदन जाखड़,गुलामअली, चंद्रप्रकाश इंद्र गिरी, हरिराम, अलादीन, ओमप्रकाश मेघवाल, कुलदीप भोजक, लेखराम धतरवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे
