Bikaner

बीकानेर में रेलवे का मॉक ड्रिल:लालगढ़ में शंटिंग के दौरान दो डिब्बों में टक्कर, एक-दूसरे के ऊपर चढ़े

बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास यार्ड एरिया में शंटिंग एरिया में दो यात्री रेल गाड़ियों के डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। सूचना मिलने के साथ ही रेलवे टीम मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। हालांकि ये मॉक ड्रिल थी। अभ्यास के तौर पर बचाव दल को अलर्ट किया गया।

रेलवे के स्थानीय प्रवक्ता धुनीलाल कुमावत ने बताया- कभी रेल हादसा होने की स्थिति से निपटने के लिए रेलवे सुरक्षा बल, पुलिस बल और अधिकारी-कर्मचारी कितने अलर्ट हैं? इसे परखने के लिए इस तरह की मॉक ड्रिल होती है। गुरुवार को लालगढ़ में दो डिब्बों को एक-दूसरे के ऊपर रखा गया ओर इसके बाद ये सूचना प्रसारित की गई कि शंटिंग के दौरान दो डिब्बों में टक्कर हो गई है। डिब्बों में चालीस यात्री है। इसके बाद रेलवे के जिम्मेदारी अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल व अन्य तुरंत मौके पर पहुंचे। मॉक ड्र्रिल का पता चलने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *