Bikaner Bikaner District Rajasthan

8 वीं कक्षा के छात्र ने 8 दिनों का अनशन किया

8 वीं कक्षा के छात्र ने 8 दिनों का अनशन किया
बीकानेर।द दीपंकर छाजेड़ ( 13 वर्षीय ) का 8 की तपस्या करने पर डॉ परमजीत सिंह वोहरा ने कहा की इतनी छोटी सी उम्र में तपस्या करना बहुत बड़ी बात है तथा हिम्मत का परिचय दिया है। उन्होंने इस तपस्या करने पर दीपंकर छाजेड़ को स्मृति चिन्ह भेंट करके अभिनन्दन किया। डॉ वोहरा के साथ दिनेश शर्मा भी साथ थे।
इससे पहले उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार ने बोथरा भवन में प्रवचन के दौरान कहा कि दीपंकर की संकल्प शक्ति मजबूत है। इसके संस्कार अच्छे हैं। तेरापंथ सभा द्वारा संचालित ज्ञानशाला का प्रतिभाशाली छात्र है। उन्होंने उपस्थित जनता से कहा कि दीपंकर से सीख लेवें और अपने बच्चों को संस्कारित बनावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *