Bikaner Bikaner District Rajasthan

76वें गणतंत्र दिवस का हुआ भव्य आयोजन

76वें गणतंत्र दिवस का हुआ भव्य आयोजन
बीकानेर। गणतंत्र दिवस के 76वें समारोह के अवसर पर वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने विश्वविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर सलामी दी। कुलपति आचार्य दीक्षित ने सभी को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने कर्तव्यों को सत्य निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वाह करते हुए जीवन का प्रत्येक क्षण देश के उत्थान एवं नागरिक कल्याण में बिताना चाहिए। विश्व कल्याण की भावना मन में जागृत रखते हुए पशु, प़क्षी, वनस्पति एवं मानव कल्याण की भावना को प्राथमिकता देनी चाहिए। कुलपति आचार्य दीक्षित ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास रहा है कि पशुपालकों को श्रेष्ठ पशुचिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। भारत का गणतंत्र 75 वर्ष पूर्ण कर चूका है और इस प्लेटिनम जुबली की यात्रा बहुत संघर्षमय लेकिन संतोषजनक रही है।
शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी हुए सम्मानित
कुलपति आचार्य दीक्षित ने प्रथम वर्ष स्नातक अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पलक, चेलसी चौहान, रूद्राक्षी राठौर एवं द्वितीय वर्ष से शैलजा तिवारी, दिव्या उपाध्याय एवं भाग्यश्री तंवर को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। एन.सी.सी. में उत्कृष्ट प्रदर्शन के मनीष कुमार कुरी, सीमा सुरक्षा बल में चयनित होने हेतु डॉ. लूना राम, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सौरभ डारिया, डॉ. कनिका यादव एवं डॉ. मनोज कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 5 अशैक्षणिक कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए और शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रसार क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए 38 शिक्षकों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. प्रवीण बिश्नोई, डॉ. बलवंत मेश्रराम एवं डॉ. बरखा गुप्ता को उत्कृष्ट कार्यों हेतु कुलपति अवार्ड से सम्मानित किया गया। कुलपति आचार्य दीक्षित ने पी.जी.आई.वी.ई.आर. स्थित संक्रामक रोग निदान प्रयोगशाला एवं 1 राज. आर. एण्ड वी. एन.सी.सी. यूनिट, बीकानेर को कुलपति उत्कृष्ट यूनिट अवार्ड से सम्मानित किया। कुलपति आचार्य दीक्षित एवं फैकल्टी सदस्यों ने इस अवसर पर पौधा रोपण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *