Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

75 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

75 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
बीकानेर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में दूसरे एक दिवसीय शिविर के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हितेश सैनी ने बताया क़ि आयोजित रक्तदान शिविर मे 75 रक्तवीरों ने स्वैच्छिकरूप से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर के उप-कुलपति प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग थे। लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत स्वामी विमर्शानंद ज़ी महाराज का आतिथ्य संत सानिध्य की अध्यक्षता रही। डॉ कुलदीप मेहरा के नेतृत्व मे पी बी एम चिकित्सालय के ब्लड बैंक के मेडिकल टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए किये जा रहे रक्तदान शिविर की सराहना की तथा कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *