

आवंटन सलाहकार समिति ने 117 आवंटन प्रकरणों का किया अनुमोदन
बीकानेर अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन श्री अरविन्द कुमार जाखड़ की अध्यक्षता में आवंटन सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन हुआ। आयुक्त उपनिवेशन कार्यालय में हुई इस बैठक को लेकर श्री जाखड़ ने बताया कि उपनिवेशन आयुक्त श्री निकया गोहाएन के निर्देशन में आयोजित हुई इस बैठक में कुल 117 विभिन्न प्रकरणों में आवंटनों का अनुमोदन किया गया। इनमें से 72 प्रकरण मृत भूतपूर्व सैनिकों के जीवनसाथी या कानूनी उत्तराधिकारी के नाम से पूर्व में किये गए आवंटनों की बहाली के और 45 प्रकरण हाईकोर्ट के निर्णयों एवं अवमानना के थे।
जाखड़ ने बताया कि राजस्थान उपनिवेशन (इ. गा.न.क्षे में राजकीय भूमि आवंटन एवं विक्रय) नियम 1975 के नियम 12 (क) में राज्य सरकार की 10 दिसंबर 2019 की अधिसूचना से किये गये संशोधन अनुसार मृत भूतपूर्व सैनिकों के जीवनसाथी या कानूनी उत्तराधिकारी के नाम से पूर्व में किये गये 72 आवंटनों में बहाली का अनुमोदन किया गया।
