Bikaner Bikaner District Rajasthan

651 बीएलओ ने किया शत प्रतिशत कार्य पूर्ण

651 बीएलओ ने किया शत प्रतिशत कार्य पूर्ण
बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा करते हुए जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मैपिंग और डिजिटलीकरण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले के कुल 1638 बीएलओ में से 651 बीएलओ समय से पूर्व अपना कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर चुके हैं। इसमें सर्वाधिक 172 बीएलओ खाजूवाला से, 125 बीएलओ श्री डूंगरगढ़ और 107 बीएलओ लूणकरणसर से है। वीसी में जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी  मयंक मनीष उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश यादव व श्री रमेश देव, वीसी से जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *